भारतीय हॉकी टीम की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से रौंदा
तोक्यो
ओलिंपिक्स के तीसरे दिन आज भारतीय हॉकी टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वर्ल्ड नंबर एक ऑस्ट्रेलिया ने आठ बार की चैंपियन भारत को 7-1 से रौंदा। छह पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद भारत एक भी मौके को गोल में तब्दील नहीं कर पाया। दो मुकाबलों में भारत की यह पहली हार है। न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर मनप्रीत सिंह की टीम ने अपना अभियान शुरु किया था।
पहले हाफ में चार और दूसरे में तीन गोल
पहले क्वार्टर में कुछ देर के अलावा भारत कभी भी ऑस्ट्रेलिया के सामने टिक नहीं सका। पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल दागा, लेकिन पहले हाफ के दूसरे हिस्से में उसने बेहद आक्रमक हॉकी खेली और देखते ही देखते ही स्कोर 4-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दो गोल और मारे हालांकि भारत भी एक गेंद नेट में डालने में सफल रहा।
