भारत इस समय तक बन सकता है फाइव ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकनॉमी ($5 trillion economy) बनाने का लक्ष्य रखा है। डीबीएस बैंक के चीफ इकनॉमिस्ट डॉक्टर तैमूर बेग ने कहा है कि भारत साल 2030 तक $5 trillion economy के अपने लक्ष्य को पा सकता है। डॉक्टर तैमूर बेग का कहना है कि साल 2030 भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी के टारगेट के लिए अधिक प्रैक्टिकल अप्रोच साबित हो सकता है।

साल 2025 तक भारत का 5 ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी ($5 trillion economy) बनने का सपना पूरा होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा है कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी ($5 trillion economy) बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को कृषि क्षेत्र से इंडस्ट्रियल सेक्टर की तरफ माइग्रेट करने की जरूरत है। इसके साथ ही भारत सरकार को शहरी इलाकों में सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है जिससे कि माइग्रेशन की जरूरत कम हो सके। मोतीलाल ओसवाल ग्लोबल पाटकर समिट में बेग ने कहा, “$5 ट्रिलियन इकनॉमी ($5 trillion economy) एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। अगर औसत भारतीय की बात करें तो उनके लिए यह बहुत इंप्रेसिव टारगेट नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *