येदियुरप्पा ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से की मुलाकात, इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने इस्तीफे की पेशकश करने संबंधी अटकलों को शनिवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दक्षिणी राज्य में पार्टी को मजबूत करने और चुनाव में फिर सत्ता में लाने को कहा है।

येदियुरप्पा ने आज भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया।

न्होंने कहा, ‘‘राज्य में पार्टी की स्थिति और मजबूत करने को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने (नड्डा) कर्नाटक की सत्ता में भाजपा की वापसी पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने भी यही कहा था। इस बारे में विस्तृत चर्चा हुई।’’

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और मेकेदातु परियोजना सहित राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। येदियुरप्पा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी आज मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *