भारत को नए बोलिंग विकल्प तलाशने होंगे, खराब रहा है चहल-कुलदीप का प्रदर्शन
नई दिल्ली
अगर हम भारतीय टीम की बाते करें तो भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हाल में अपनी फॉर्म में नहीं दिखे है और उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट में संघर्ष भी किया है। ऐसे में अब उनकी किस्मत आने वाले श्रीलंका दौरे और बचे हुए आईपीएल पर टिकी हुई है।
यह कहने में किसी को कोई संकोच नहीं कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव कमाल के बॉलर हैं, लेकिन पूर्व भारतीय लेग स्पिनर और कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने का ऐसा मानना है कि युजवेंद्र चहल की जगह वरुण चक्रवर्ती अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
