Google Analytics Meta Pixel
खास खबर

पाकिस्‍तान में बस पर भीषण बम हमला, 9 चीनी इंजीनियरों की मौत, 39 घायल

इस्‍लामाबाद
उत्‍तरी पाकिस्‍तान में चीनी नागरिकों से भरी एक बस पर हुए भीषण हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से 9 चीनी नागरिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस पर 36 चीनी नागरिक सवार थे। चीनी नागरिकों से भरी बस को सड़क के किनारे छिपाए गए बम से उड़ा दिया गया। इस हमले में मारे जाने वालों की संख्‍या काफी बढ़ सकती है।

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक यह पूरी सोची समझी रणनीति के तहत किया गया हमला लग रहा है। इन चीनी कामगारों को दासू बांध के निर्माण स्‍थल पर ले जाया जा रहा था। इस घटना में पाकिस्‍तानी सेना के दो जवानों की मौत हो गई है। सभी घायलों के शव को स्‍थानीय अस्‍पताल में ले जाया गया है। पाकिस्‍तानी सुरक्षा बल इस पूरे हमले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *