टाटा ग्रुप के साथ अलग होने के लिए शापुरजी पालन जी ने सबमिट किया प्लान

2016 में सायरस मिस्त्री को हटाया गया था

बता दें कि शापुरजी पालन जी के सायरस मिस्त्री को 28 अक्टूबर 2016 को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। उसी के बाद से दोनों ग्रुप में लड़ाई चल रही है। मामला कोर्ट में है। लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार सायरस मिस्त्री ने टाटा समूह के साथ बिजनेस के रिश्तों को खत्म करने के लिए एक प्लान सबमिट किया है। शापुरजी पालन जी ने एक बयान जारी कर रहा कि टाटा ग्रुप दो ग्रुप कंपनी है जिसमें एक टाटा ट्रस्ट है। इसमें टाटा परिवार के सदस्य और टाटा कंपनियों की होल्डिंग 81.6 पर्सेंट है। बाकी की 18.37 पर्सेंट होल्डिंग मिस्त्री परिवार के पास है। इससे पहले टाटा ग्रुप ने इसी तरह के अलग होने का एक प्लान सुप्रीम कोर्ट में सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *