Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

करण जौहर माफी मांगो और जुर्माना भरो

धर्मा प्रोडक्शन द्वारा शूटिंग के दौरान गोवा के बीच पर पीपीई किट और कूड़ा-कचरा फैलाने पर गोवा सरकार नाराज है। वेस्ट मैनेजमेंट मिनिस्टर माइकल लोबो ने कहा है कि पहले तो धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर या फिर डायरेक्टर माफी मांगें। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

लोबो ने कहा- ऐसी हरकत करने के लिए धर्मा प्रोडक्शन को गोवा की जनता से फेसबुक पर माफी मांगनी चाहिए। आप लिखिए कि ये गलती थी और इसे स्वीकार कीजिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो धर्मा प्रोडक्शन पर गोवा के वेस्ट मैनेजमेंट की तरफ से जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *