Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

वीकएंड कलेक्शन रिपोर्ट: मिराय ने लहराया परचम, डेमन स्लेयर और लोका ने भी बटोरे करोड़

मुंबई: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दिखाई जा रही है। इस लिस्ट में एक्शन, हॉरर, रोमांस, ड्रामा जैसी जॉनर की फिल्में शामिल हैं। वीकएंड बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए अच्छा साबित होता नजर आया। ‘मिराय’ ने अपने तीसरे दिन कमाल किया, जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ का भी जादू बरकरार रहा। इसके अलावा ‘बागी 4’, ‘द कॉन्ज्यूरिंग’, ‘लोका’ जैसी फिल्मों के भी कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। जानिए अन्य फिल्मों का हाल।

मिराय
तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 16.25 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं इसने शनिवार को 15 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘मिराय’ ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 44.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तेज सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी मौजूद हैं, जो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

डेमन स्लेयर
जापानी एनिमे फिल्म डेमन स्लेयर का भी शानदार क्रेज है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 13 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 14 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में भारत में कुल 40.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

एक चतुर नार
दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश अभिनीत फिल्म ‘एक चतुर नार’ ने ओपनिंग डे पर बहुत धीमी शुरुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *