Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

रिलायंस के साथ डील नहीं हुई तो लिक्विडेशन में जाएगी फ्यूचर रिटेल

यदि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के साथ डील नहीं हो पाती है फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) लिक्विडेशन में जाएगी। अमेजन डॉट कॉम की याचिका पर सिंगापुर में मध्यस्थता अदालत में सुनवाई के दौरान फ्यूचर रिटेल ने यह बात कही है।

मध्यस्थता अदालत ने फ्यूचर ग्रुप-रिलायंस सौदे पर लगाई रोक

अमेजन डॉट कॉम ने फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस सौदे के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। रविवार को मध्यस्थता अदालत ने अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए इस डील पर रोक लगा दी थी। रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के बीच अगस्त में 24,713 करोड़ रुपए की डील हुई थी। इसके तहत फ्यूचर ग्रुप ने अपना रिटेल, होलसेल और लॉजिस्टिक्स कारोबार रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को बेच दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *