Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
विदेश

कट्‌टर संगठनों के ठिकानों पर छापे, पेरिस में एक मस्जिद को बंद कराया गया

फ्रांस में पुलिस ने दर्जनभर कट्टर संगठनों के दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की। तीन दिन पहले पैगम्बर का कार्टून दिखाकर पढ़ाने की वजह से एक कट्टर इस्लामिक आतंकी ने टीचर सैम्युअल पैटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही ऐसे संगठनों के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मानिन ने कहा- देश के दुश्मनों को एक मिनट की भी राहत नहीं मिलेगी।

अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें हत्यारे के परिवार के चार लोग शामिल हैं। हत्या करने वाला चेचन्या मूल का 18 साल का अब्दुल्ला एंजोरोव था। पुलिस ने उसे हमले के बाद मार गिराया था। वह 6 साल की उम्र में शरण लेने के लिए फ्रांस पहुंचा था। गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में सरकार की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *