जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है
जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर्स को इसकी नकल करने से बचने की सलाह दी है।
जावेद अख्तर ने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें धुरंधर बहुत पसंद आई। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसके डायरेक्टर आदित्य धर का नंबर ढूंढा और उन्हें फोन करके बधाई दी।
जावेद अख्तर ने कहा कि अब हर कोई धुरंधर जैसी फिल्म बनाना चाहेगा, लेकिन वैसी फिल्म नहीं बना पाएगी।
