मनोरंजन

ग्लैमर और ट्रैजेडी से भरी कहानी को पर्दे पर लाने की कोशिश

दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। इस प्रोजेक्ट से कई बड़े नाम पहले ही जुड़ चुके हैं। वहीं, अब मधुबाला की बायोपिक में मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री शरवरी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

क्या शरवरी के नाम पर लग गई मुहर?

मधुबाला की बोयपिक में अभिनेत्री शरवरी की कास्टिंग की चर्चाएं तेज हैं। न्यूज 18 शोशा कि रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शरवरी को फिल्म में लिए जाने की चर्चाएं सच हैं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें शरवरी अब टॉप चॉइस में से एक हैं’। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि औपचारिक बातचीत चल रही है या शरवरी को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया गया है।

इन एक्ट्रेस का नाम रेस में शामिल

मधुबाला की बायोपिक बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित आगामी प्रोजेक्ट्स में से एक है। कई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *