खेल

इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई

इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई है। टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है।

दोहा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 78, कप्तान तिलक वर्मा ने 53 और शाहबाज अहमद ने नाबाद 54 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *