न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली। वेलिंगटन में हुआ पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। उस मैच में भी सिराज बाहर बैठे थे।
मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 43 विकेट लेने वाले सिराज को लगातार दूसरे टेस्ट में मौका नहीं मिलने पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सवाल उठाए हैं।
