मनोरंजन

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक का केस फाइल कर दिया

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक का केस फाइल कर दिया है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की बातें चल रही थीं।

एक पॉडकास्ट में सपना ने कहा कि अभी तलाक हुआ नहीं है, लेकिन हो जाएगा। वह यही चाहती हैं। वह इस रिश्ते को चलाना चाहती थीं, लेकिन शायद यह उनकी अपनी जिद थी। हकीकत में यह रिश्ता चलना ही नहीं था। पॉडकास्ट में सपना ने दूसरी शादी और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी बात की।

बता दें कि सपना चौधरी की शादी 24 जनवरी 2020 को हिसार जिले के मदनहेड़ी गांव निवासी हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ हुई थी। सपना दो बेटों की मां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *