दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में उषा काकड़े के पॉडकास्ट में बुर्का, हिजाब, धर्म और कलाकारों के राजनीति में आने जैसे मुद्दों पर बात की
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में उषा काकड़े के पॉडकास्ट में बुर्का, हिजाब, धर्म और कलाकारों के राजनीति में आने जैसे मुद्दों पर बात की है।
शबाना ने कहा कि वे खुद धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं, लेकिन सांस्कृतिक रूप से खुद को मुस्लिम मानती हैं। बुर्का विवाद पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इसे नहीं पहनतीं, लेकिन अगर कोई उन्हें इसे पहनने से रोकेगा, तो वे विरोध में तीन बुर्के एक साथ पहन लेंगी।
इसके साथ ही उन्होंने धर्म के नाम पर भ्रम फैलाने वाले बिचौलियों और सेक्युलरिज्म की आड़ में कट्टरपंथ बढ़ाने वालों की भी आलोचना की।
