Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

अनुपमा को पछाड़ कर ये शो बना नंबर 1, जानिए किसने बनाई अपनी जगह

टीवी शो सालों से ऑडियंस को एंटरटेन करते आए हैं। इन शोज के किरदार अब ऑडियंस के लिए उनके घर के सदस्य जैसे हो गए हैं। पिछले कई कई सालों से ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जगह बनाए हुए टिका हुआ है। अनुपमा टीवी का नंबर 1 माना जाता है। साथ ही कुछ नए कॉन्सेप्ट वाले शोज भी ऑडियंस को पसंद आ रहे हैं। इस हफ्ते सबसे ज्यादा खबरों में छाए रहने वाले शो की लिस्ट ये रही। इस शो की हुई सबसे ज्यादा चर्चा। जानिए-तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते नंबर 10 पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा बना हुआ है। गोकुलधाम सोसायटी के सदस्य अपनी अलग कहानी, एकता के लिए मशहूर हैं। शो के हर किरदार को पसंद किया जाता है। पिछले कई सालों से ये शो ऑडियंस को एंटरटेन करता आ रहा है।Top Tv Actors: इस एक्ट्रेस से हार गई अनुपमा स्टार रुपाली, स्मृति ईरानी ने भी छोड़ये भी पढ़ें:28 से 30 जनवरी के बीच ओटीटी पर धुरंधर, दलदल समेत इन फिल्मों-सीरीज का धमाका तू जूलियट जट्ट दी कलर्स टीवी का शो तू जूलियट जट्ट दी भी ऑडियंस को पसंद आ रहा है। मजेदार कहानी ने ट्रैक शानदार बना दिया। इस हफ्ते ये शो नंबर 9 पर बना हुआ है।मन्नत आयेशा सिंह स्टारर सीरियल मन्नत भी इस लिस्ट में बना हुआ है। इस सीरियल में मन्नत की कहानी को दिखाया जा रहा है। अदनान खान और मोना वासु जैसे एक्टर्स लीड किरदारों में नजर आ रहे हैं। मन्नत 8वें नंबर पर बना हुआ है।ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले कई सालों से ऑडियंस का फेवरिट बना हुआ है। पीढ़ियां बदल गई, नई कहानी और किरदारों को भी ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया है। इस हफ्ते ये सीरियल नंबर 7 पर है।अनुपमा टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल अनुपमा TRP में आगे रहता है। लेकिन इस लिस्ट में रुपाली गांगुली का ये शो टॉप 5 में भी शामिल नहीं हो पाया। अनुपमा नंबर 5 पर बना हुआ है।तुम से तुम तकसीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्यवर्धन की अनोखी लव स्टोरी ऑडियंस की फेवरिट बनती जा रही है। दोनों की उम्र में इतना फर्क होने के बाद भी गहरा प्यार है। हाल के कश्मीर ट्रैक की वजह से ये सीरियल खबरों में बना रहा और अब नंबर 5 पर पहुंच गया है।सहर होने को हैपार्थ समथान को सीरियल सहर होने को है में लीड माहिद के किरदार में पसंद किया जा रहा है। अपने इसी किरदार की वजह से पार्थ ट्रेंड भी कर रहे हैं। ये सीरियल इस लिस्ट में नंबर 4 पर बना हुआ है।नागिन 7 इस लिस्ट में तेजी से ऊपर पहुंचने वाला सीरियल है नागिन 7। हाल में एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के किरदार में पेश किया है। अनंता के रोल में एक्ट्रेस को पसंद किया जा रहा है और ये शो नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस लिस्ट में नंबर 2 पर है क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2। तुलसी वीरानी के किरदार के इर्द- गिर्द रची गई कहानी को पसंद किया जा रहा है। लीड किरदार में स्मृति ईरानी भी छाई हुई हैं लाफ्टर शेफ सीजन 3इस हफ्ते नंबर 1 पर अपनी जगह बनाने वाला टीवी का सबसे चर्चित शो है लाफ्टर शेफ सीजन 3। हाल में शो की कास्टिंग में बदलाव किया गया था जिस वजह से ये शो खबरों में बना हुआ था और अब नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *