2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए चर्चित बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर एक नया खुलासा हुआ
2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए चर्चित बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर शुरुआत में इस घटना की जिम्मेदारी लेने से बच रहे थे।
ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर SEN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केपटाउन के टीम होटल में हुई बैठक के दौरान ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने वॉर्नर को टोका था। उन्होंने कहा था कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को इस मामले में अकेले बलि का बकरा नहीं बनने दिया जाएगा।
