Google Analytics Meta Pixel
खेल

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। गॉल में टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण साढ़े चार घंटे की देरी से खेल शुरू हुआ। इसके बाद भारत ने 43 ओवर में 172 रन जोड़े। स्टंप्स होने पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल ने 82 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने भी 51 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *