अमेरिका की न्यूयॉर्क कोर्ट में जूरी ने चीनी टेक कंपनी हुआवेई को ट्रेड सीक्रेट चोरी की साजिश और बैंक धोखाधड़ी समेत 10 मामलों का दोषी पाया है
अमेरिका की न्यूयॉर्क कोर्ट में जूरी ने चीनी टेक कंपनी हुआवेई को ट्रेड सीक्रेट चोरी की साजिश और बैंक धोखाधड़ी समेत 10 मामलों का दोषी पाया है। अमेरिका ने 2019 में हुआवेई पर आरोप लगाए थे कि उसने अमेरिकी और दूसरी कंपनियों की तकनीक से जुड़ी जानकारियां चुराईं।
साथ ही ईरान, उत्तर कोरिया जैसे प्रतिबंधित देशों के साथ कारोबार करने और इसकी गलत जानकारी अमेरिकी अधिकारियों व बैंकों को देने का भी आरोप था।
