श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 309/9 रन बना लिए
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 309/9 रन बना लिए। रावलपिंडी में खेले जा रहे मुकाबले में टीम की बढ़त 82 रन हो गई। मिलन रथनायके 60 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान ने पहली पारी में श्रीलंका को 98 रन पर समेट दिया था। इसके बाद 325 रन बनाए। इस तरह उसे 227 रन की बढ़त मिली थी।
