विदेश

अमेरिका की एक सरकारी जांच में सामने आया है कि AI चैटबॉट आतंकी हमले का प्लान बता रहे

अमेरिका की एक सरकारी जांच में सामने आया है कि AI चैटबॉट आतंकी हमले का प्लान बता रहे हैं। इनमें चैटजीपीटी, क्लाउड, जैमिनी और ग्रोक जैसे AI चैटबॉट शामिल हैं।

जांच में इन चैटबॉट ने बम धमाके और बिजली सप्लाई से जुड़े ठिकानों पर हमले करने के तरीके बताए। साथ ही एक चैटबॉट ने फोटो बनाकर पार्किंग में विस्फोटक रखने की जगह भी दिखाई।

रिपोर्ट में कहा गया कि जांचकर्ताओं ने AI चैटबॉट की सेफ्टी फिल्टर को चकमा देकर उनसे ऐसे जवाब हासिल किए, जिनका इस्तेमाल बड़े आतंकी हमलों के लिए किया जा सकता है।

अमेरिकी एजेंसी GAO ने मई 2026 में यह जांच शुरू की थी। इसे US की सांसद मैगी हसन ने कराने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *