ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी
तेहरान। ईरान के मशहूर दिवंगत फिल्म निर्देशक अब्बास कियारोस्तामी के घर पर हालिया बमबारी में नुकसान पहुंचने की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह हमला शिराज में हुआ, जहां अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के दौरान कई इलाकों को निशाना बनाया गया।
कियारोस्तामी के बेटे अहमद कियारोस्तामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात हुई बमबारी में उनके पिता के घर को नुकसान पहुंचा। उन्होंने लिखा कि उनकी मां ने उन्हें फोन कर अपनी सलामती की जानकारी दी, लेकिन बाद में पता चला कि उनके पिता का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना पर ईरान का विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या कियारोस्तामी का घर भी अमेरिका के लिए किसी “खतरे” का हिस्सा था? उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक देश के खिलाफ नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, सभ्यता और पहचान पर भी हमला है।
उल्लेखनीय है कि अब्बास कियारोस्तामी ईरान के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मकारों में गिने जाते थे। उनकी फिल्म टे
