सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इटली के नेता जियोकोमो फिलिबेक के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाने के मामले में सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इटली के नेता जियोकोमो फिलिबेक के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाने के मामले में सुनवाई करेगा। याचिका में सोशल मीडिया से इस वीडियो को हटाने की मांग की गई है।
याचिका में ये भी कहा गया है कि कांग्रेस की भारत समिट विदेशी प्रतिनिधियों को दी गई अनुमति और उनके वीजा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT बनाई जाए।
हैदराबाद में 13 और 14 नवंबर को कांग्रेस ने भारत समिट बुलाई थी। इसमें 70 देशों के लोग शामिल हुए थे। राहुल गांधी समिट के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को शामिल हुए थे। फिलिबेक ने भी इसी दिन अपनी स्पीच में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाया था।
