मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 2027 में होने वाली नीट-यूजी परीक्षा पेन-पेपर मोड (ओएमआर शीट) से ही होने के आसार
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 2027 में होने वाली नीट-यूजी परीक्षा पेन-पेपर मोड (ओएमआर शीट) से ही होने के आसार हैं। नीट पेपर लीक पर विवाद के बीच केंद्र सरकार ने इस साल मई में घोषणा की थी कि 2027 से यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी मोड) रहेगी। लेकिन, फिलहाल इस पर अमल मुश्किल दिख रहा है।
परीक्षा एनटीए को करवानी है। लेकिन, यह पेन-पेपर मोड में हो या सी
