देश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमंडेशन सिस्टम को अपडेट किया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमंडेशन सिस्टम को अपडेट किया है। अब यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर यौन और हिंसा दिखाने वाले पोस्ट कम दिखाई देंगे। कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा सक्षम मॉडल इस्तेमाल किए हैं।

ये मॉडल पोस्ट को यूजर्स तक रिकमंड करने से पहले ही उसकी जांच करेंगे और तय गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरने वाले कंटेंट को रिकमंडेशन से बाहर रखेंगे। मेटा ने 16 नवंबर को अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी। यह बदलाव रील्स, एक्सप्लोर और फीड में दिखने वाले उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *