पेज 3′, ‘कॉरपोरेट’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक देने वाले म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर शमीर टंडन जल्द ही म्यूजिक शो
पेज 3′, ‘कॉरपोरेट’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक देने वाले म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर शमीर टंडन जल्द ही म्यूजिक शो ‘I-पॉपस्टार Vol. 2’ ला रहे हैं। यह शो नेटफ्लिक्स और ऑलराइट टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। कभी लता मंगेशकर, मन्ना डे, आशा भोशले जैसे लीजेंड्री कलाकारों के साथ काम कर चुके शमीर इस शो में नए और इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट को ओरिजिनल गाने बनाने और अपनी अलग पहचान तैयार करने में मदद कर रहे हैं। इस शो के लिए उन्होंने 45 दिनों में 90 गाने बनाए हैं।
