मनोरंजन

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज हो गई

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज हो गई है। कंगना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर कई कमेंट किए थे।

इसके खिलाफ रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल के DGP से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। FIR के मुताबिक, मामले की जांच ASI मदन लाल को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता ने कंगना की पोस्ट को भ्रामक, अपुष्ट और भड़काऊ बताते हुए आशंका जताई थी कि इससे सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द्र प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *