देश

इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया

इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है। यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। अगले 48 घंटे में पता चलेगा कि यह सिस्टम मजबूत होकर आगे बढ़ता है या नहीं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि यह और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेता है तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *