एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी कई उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी
एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी कई उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। दोनों एयरलाइंस ने रियाद और दम्माम आने-जाने वाली फ्लाइट्स 30 नवंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, जेद्दा के लिए उड़ानों पर 21 नवंबर तक रोक रहेगी।
एयर इंडिया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। एयरलाइन के मुताबिक, क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन तारीखों तक दोनों एयरलाइंस की सऊदी अरब के इन शहरों से जुड़ी उड़ानें बंद रहेंगी।
