देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार दोपहर से 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हैं

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार दोपहर से 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हैं। दोनों किश्तवाड़ के दूरदराज इलाके दच्छन-मरवाह में आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे।

सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों ढेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। लापता होने से पहले उनके मोबाइल भी चालू थे, लेकिन बाद में स्विच ऑफ हो गए।

वहीं, जब यह घटना हुई ठीक उसी समय इलाके में फायरिंग भी सुनी गई। घटना के बाद से पुलिस और सुरक्षाबलों ने दोनों SPO की तलाश के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *