व्यापार

चीनी महिला से अफेयर की खबरों के बाद जेन्सन हुआंग फोर्ब्स की लिस्ट में एक पायदान खिसककर 10वें नंबर पहुंच गए

चीनी महिला से अफेयर की खबरों के बाद जेन्सन हुआंग फोर्ब्स की लिस्ट में एक पायदान खिसककर 10वें नंबर पहुंच गए हैं। उनकी नेटवर्थ 6.80 बिलियन डॉलर घटकर 155.4 बिलियन डॉलर हो गई है। रुपए में ये ₹63 हजार करोड़ कम होकर ₹14.32 लाख करोड़ हो गई है।

हुआंग की नेटवर्थ में यह गिरावट कंपनी के शेयरों में आई बिकवाली के कारण हुई है। शेयर 7.97 डॉलर या 4.27% की गिरावट के साथ 178.67 डॉलर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान ये 8% से ज्यादा गिरकर 170 डॉलर के करीब आ गया था। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *