व्यापार

अगर आपके पीएफ अकाउंट में नाम, जन्मतिथि या लिंग जैसी कोई भी जानकारी गलत दर्ज है, तो क्लेम सेटलमेंट, फंड विड्रॉल या अकाउंट ट्रांसफर के समय आपका पैसा अटक सकता है

अगर आपके पीएफ अकाउंट में नाम, जन्मतिथि या लिंग जैसी कोई भी जानकारी गलत दर्ज है, तो क्लेम सेटलमेंट, फंड विड्रॉल या अकाउंट ट्रांसफर के समय आपका पैसा अटक सकता है।

इस समस्या से निपटने के लिए EPFO ने ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा की जानकारी शेयर की है। इसकी मदद से मेंबर्स घर बैठे अपने रिकॉर्ड सुधार सकते हैं।

पीएफ डिटेल्स ऑनलाइन सुधारने के 5 आसान स्टेप्स

  • EPFO पोर्टल पर जाएं और अपने UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद पोर्टल पर दिए गए जॉइंट डिक्लेरेशन फैसिलिटी पर क्लिक करें।
  • जिस जानकारी को बदलना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें और सही डेटा दर्ज करें।
  • सही जानकारी के समर्थन में आधार, पैन, बर्थ सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी दर्ज डिटेल्स और अपलोड दस्तावेजों को रिव्यू करने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *