विदेश

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मनाई दिवाली, पीएम मोदी से ट्रेड पर बातचीत का किया दावा

नई दिल्ली. व्हाइट हाउस (White House) में अमेरिका (US) का राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दीप जलाकर दिवाली (Diwali) मनाई. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत के लोगों को मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात हुई. शानदार बातचीत हुई. हमने व्यापार पर बात की और कई चीजों पर चर्चा हुई, लेकिन ख़ास तौर पर व्यापार की दुनिया पर. वे इस विषय में बहुत रुचि रखते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि बातचीत में क्षेत्रीय शांति का मुद्दा भी आया. उन्होंने कहा, “हमने कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध न हो, इस पर भी बात की थी. मुझे लगता है कि व्यापार का मामला इसमें जुड़ा होने की वजह से मैं इस बारे में बात कर सका. आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है, और यह बहुत अच्छी बात है.” उन्होंने यह भी दोहराया कि भविष्य में भारत रूसी तेल की बड़ी मात्रा में खरीदारी नहीं करेगा.

भारत की तरफ से कोई पुष्टि नहीं
भारत ने ट्रंप के इन ताज़ा दावों की पुष्टि नहीं की है. यह कोई नई बात नहीं. एक सप्ताह पहले भी ट्रम्प ने इसी तरह का दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की, जिसमें मोदी ने भरोसा दिलाया कि नई दिल्ली रूस से तेल खरीदना बंद कर देगी. ट्रंप ने इसे यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को को अलग-थलग करने के अपने प्रयासों में “एक बड़ा कदम” बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *