सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो रही
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो रही है। हालांकि इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया है। यह सीधे मार्केट में मिलने लगेगी। सोनिया ने इस मेमॉयर को निजी किताब बताया है, उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है।
सोनिया ने 24 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था- “मेरी किताब आने पर कुछ ‘तमाशा’ जरूर होगा। दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की।”
