बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में पहुंच गया
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने सिलहट में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 315 रन हो गई है। कैवम हॉज 140 रन बनाकर नाबाद हैं। ब्रैंडन किंग ने 68 रन बनाए, जबकि डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने 78 रन की पारी खेली।
विकहम ने पहली पारी में भी 61 रन बनाए थे। इस तरह उन्होंने
