पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को 3 विकेट से हरा दिया
पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को 3 विकेट से हरा दिया। टीम ने 209 रन का टारगेट 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल किया।
ओमान में विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जाहूर ने 108 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने हसनैन अब्बास डार (38 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। भारत की ओर से मनल चौहान ने 3 विकेट लिए।
