मनोरंजन

फिल्मों में दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर राजनीतिक बयान को लेकर चर्चा में हैं

फिल्मों में दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर राजनीतिक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोला है। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 7 नवंबर को केरल के कोच्चि में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने को कहा। वहीं, BJP प्रवक्ता KVS Haridas ने उनकी अपील पर पलटवार किया। उन्होंने प्रकाश राज को केरल में प्रवेश नहीं देने और UAPA के तहत कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *