खेल

इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर ब्रायन डिवाइन को धोखाधड़ी के मामले में 2 साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया

इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर ब्रायन डिवाइन को धोखाधड़ी के मामले में 2 साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 38 साल के डिवाइन पर आरोप था कि जब गेंद बल्लेबाज के पास से गुजरता था, तो वे उंगलियां चटकाकर बल्ले से गेंद लगने जैसी आवाज निकालते थे।

इसकी वजह से अंपायर को भ्रम होता था कि गेंद बल्ले से लगी है और वे आउट करार देते थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद नॉर्थ यॉर्कशायर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने जांच शुरु कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *