विदेश

तुर्किये की संसद ने गुरुवार को सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी

तुर्किये की संसद ने गुरुवार को सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी।

समझौते को लेकर तुर्किये की विपक्षी सांसद गुलिस्तान किलिक कोचिगित ने संसद में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई, तो क्या तुर्किये को पाकिस्तान की मदद के लिए सेना भेजनी पड़ेगी?

तुर्किये सरकार ने साफ किया है कि समझौते के बावजूद सेना भेजने के लिए संसद की अलग से मंजूरी लेनी होगी।

तीन महीने पहले तुर्किये, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने मक्का पैक्ट पर साइन किया था। समझौते के तहत तीनों में से किसी एक देश पर हमला बाकी दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *