Thursday, November 5, 2026
Latest:
विदेश

यूरोप में अलग-अलग देशों में कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं

यूरोप में मंगलवार को अलग-अलग देशों में कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इन धमकियों के बाद इटली ने दो विमानों को सुरक्षित एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए अपनी एयरफोर्स के विमान भेजे, जबकि पोलैंड में एक एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।

स्पेन में भी एक विमान की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के बाद सभी धमकियां झूठी निकलीं। किसी भी विमान में विस्फोटक नहीं मिला और न ही किसी की जान गई।

इन धमकियों से इटली, पोलैंड और स्पेन के एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *