लद्दाख के कारगिल में बुधवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर करीब 600 फीट गहरी खाई में गिर गया
लद्दाख के कारगिल में बुधवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर करीब 600 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई।
दुर्घटना दोपहर करीब 1:30 बजे कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नामिका ला दर्रे के पास हुई। वाहन में केवल दो सैनिक सवार थे। दोनों की हादसे में मौत हो गई।
बचाव दल ने खाई से दोनों जवानों के शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
