भारत की खुशबू राजकबाई दरजादा ने सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता
भारत की खुशबू राजकबाई दरजादा ने सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने जूडो में महिलाओं की 63kg कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की।
सोमवार देर शाम खेले गए फाइनल में उन्हें जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही खुशबू यूथ ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय जूडो खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले 2018 में मणिपुर की तबाबी देवी ने सिल्वर मेडल जीता था।
