खेल

रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश को 267 रन से हरा दिया

रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश को 267 रन से हरा दिया। हैदराबाद की जीत के हीरो स्पिनर तनय त्यागराजन रहे। उन्होंने मैच में 11 विकेट लिए और दूसरी पारी में अर्धशतक भी लगाया।

एक अन्य मैच में केरल ने ओडिशा को पारी और 36 रन से हराया। वहीं मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को पारी और 97 रन से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ को पंजाब से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

तनय का ऑलराउंड प्रदर्शन

तनय त्यागराजन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए। आंध्र को जीत के लिए 398 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि तनय ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर आंध्र को 130 रन पर समेट दिया। तनय ने गेंदबाजी के साथ दूसरी पारी में अर्धशतक भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *