देश

त्रिपुरा के बॉक्सानगर की आशाबाड़ी में सोमवार को तस्करों ने BSF के तीन जवानों पर हमला कर दिया

त्रिपुरा के बॉक्सानगर की आशाबाड़ी में सोमवार को तस्करों ने BSF के तीन जवानों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की।

उन्होंने जवानों के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। हमले में तीनों जवानों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना सुबह करीब 9 बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के तहत कांटेदार तार वाली सीमा के पास हुई। यह जगह गेट नंबर 174 और 175 के करीब है।

49वीं बटालियन के जवान इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कथित तस्कर अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने उनका पीछा किया। BSF जवानों ने इनमें से कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हेफजुर रहमान के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *