देश

केंद्र सरकार ने NCERT द्वारा पाठ्यपुस्तकों के लिए कागज सप्लाई करने वाली कंपनी बाफना ग्लोबल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने के फैसले की जांच के आदेश दिए

केंद्र सरकार ने NCERT द्वारा पाठ्यपुस्तकों के लिए कागज सप्लाई करने वाली कंपनी बाफना ग्लोबल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मामले में प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर हुई चूक को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने कहा है कि जिन अधिकारियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में NCERT के फैसले का प्रभावी ढंग से बचाव नहीं किया, उनकी जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने प्रशासनिक और कानूनी लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और पाठ्यपुस्तकों के उत्पादन व खरीद प्रक्रिया में जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *