फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनके बच्चे फोटोग्राफर्स को मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनके बच्चे फोटोग्राफर्स को मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए। 30 अक्टूबर को 57 वर्ष की उम्र में संजय का निधन हो गया था, जिसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान श्मशान घाट के बाहर कार में बैठी उनकी बेटी और बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान श्मशान घाट के बाहर पैपराजी की टीम उनकी कार की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए मौजूद थी।
