जालंधर में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई
जालंधर में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में गए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रात को बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद युवकों ने चंडीगढ़ से आए अपने दोस्तों के साथ एपीजे कॉलेज के पास से रेस लगानी शुरू कर दी थी।
इस दौरान उनकी वॉक्सवैगन कार के साथ एक थार और एक स्कोडा गाड़ी भी थी। बाकी दोनों गाड़ियों में सवार युवक चंडीगढ़ से आए थे। वॉक्सवैगन में 3 और युवक सवार थे। रेस के दौरान उनकी कार नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई।
