Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

थ्रिलर वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर

दुनिया भर में जारी महामारी के चलते सभी सिनेमाघर बंद हैं ऐसे में हर किसी का ध्यान वेब प्लेटफॉर्म की तरफ झुकाव देखने मिला है। ऐसे में कई बड़े एक्टर्स भी अब वेब सीरीज करने का मन बना रहे हैं। इन लोगों में नया नाम शाहिद कपूर का जुड़ चुका है जो जल्द ही एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए थ्रिलर फिल्म से वेब डेब्यू कर रहे हैं।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर ने एक बड़ी डिजिटल सीरीज साइन कर ली है। इसे राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इस डायरेक्टर जोड़ी ने स्त्री फिल्म और द फैमिली मैन सीरीज से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। द फैमिली मैन की बेहतरीन कामयाबी के बाद दोनों को कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए सीरीज बनाने का ऑफर मिला था जिसके बाद अब दोनों ने नामी ओटीटी प्लेटफॉर्म से साथ डील साइन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *