बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की मौत हो गई है
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को ढाका की तुराग नदी में मिला।
28 साल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सौरी 27 अक्टूबर से लापता थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि हसीना का वीडियो साझा करने के कारण उन्हें परेशान किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
अधिकारियों के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत डूबने से हुई, उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई।
